Home » बुलंदशहर » श्री रामलीला कमेटी खुर्जा को मिला नया प्रधान, आशीष गोयल सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित

श्री रामलीला कमेटी खुर्जा को मिला नया प्रधान, आशीष गोयल सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर) : 18 / जुलाई / 2026 :  श्री रामलीला कमेटी (पंजीकृत) खुर्जा की साधारण सभा का आयोजन रविवार को अनाज मंडी स्थित श्री दाऊजी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारियों और नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।

सभा के दौरान सभी सदस्यों ने एकमत होकर आशीष गोयल को वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए कमेटी का प्रधान निर्विरोध निर्वाचित किया। उनके चयन की घोषणा होते ही मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। कमेटी के सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रधान का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

नवनिर्वाचित प्रधान आशीष गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें श्रीराम की सेवा का अवसर मिला है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष रामलीला महोत्सव को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सनातन संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

सभा में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि आशीष गोयल के नेतृत्व में श्री रामलीला कमेटी इस वर्ष सफल एवं भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन करेगी और खुरजा की ऐतिहासिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment