ककोड़ : 18 / अगस्त / 2026 : केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में एनएसएस के तत्वावधान में ‘भारत नशा मुक्ति अभियान-2026’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र एवं ब्रह्माकुमारीज ककोड़ की बहनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज ककोड़ की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों एवं आचार्य बंधुओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

विद्यालय के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोंडियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं सह व्यवस्थापक कालीचरण ने नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










