Home » उत्तर प्रदेश » महिला सखी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस में शामिल, महिला संगठनों से पार्टी को मजबूती की उम्मीद

महिला सखी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस में शामिल, महिला संगठनों से पार्टी को मजबूती की उम्मीद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

लखनऊ : 19 / अगस्त / 2026 :   महिला सखी संगठन उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष शारदा सिंह ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव ठाकुर अमरपाल सिंह और खुर्जा के उपाध्यक्ष चौधरी अमर सिंह के नेतृत्व में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

इस अवसर पर अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष आरबी गौतम ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को विशेष सम्मान और भागीदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के मुद्दों को लगातार सड़क से संसद तक उठाती रही हैं। केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी उन्होंने महिलाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है।

शारदा सिंह के पार्टी में शामिल होने से अपना दल (एस) को महिला संगठन के स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में महिलाएं अपना दल (एस) से जुड़ेंगी और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment