Home » बुलंदशहर » डॉ. भोला सिंह बने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, खुर्जा में खुशी; दिल्ली आवास पर मुकेश मासूम ने किया भव्य स्वा

डॉ. भोला सिंह बने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, खुर्जा में खुशी; दिल्ली आवास पर मुकेश मासूम ने किया भव्य स्वा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 19 / अगस्त / 2026 :   बुलंदशहर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. भोला सिंह को भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर खुर्जा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर भाजपा विधानसभा खुर्जा-70 की ओर से मुकेश कुमार मासूम ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

मुकेश कुमार मासूम ने डॉ. भोला सिंह को तिरंगा पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक ‘योगी आदित्यनाथ- अध्यात्म और राजनीति के आकाश पर चमकता हुआ सितारा’ भी उन्हें भेंट की।

कार्यक्रम में बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक कैलाश कुमार मासूम, प्रकाश जायसवाल और कैलाश भागमल गौतम ने भी डॉ. भोला सिंह से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। डॉ. भोला सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि डॉ. भोला सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व मिलना बुलंदशहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि डॉ. भोला सिंह के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा तथा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment