Home » गौतमबुद्ध नगर » मासूम को न्याय दिलाने पर नोएडा पुलिस का सम्मान, मुस्लिम समाज ने जताया आभार

मासूम को न्याय दिलाने पर नोएडा पुलिस का सम्मान, मुस्लिम समाज ने जताया आभार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ग्रेटर नोएडा  : 1 / सितम्बर / 2026 :   ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्द्वानी में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई की मुस्लिम समाज के लोगों ने सराहना की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा और एडीसीपी स्वतंत्र सिंह को सम्मानित कर आभार जताया गया।मामला 28 अगस्त का है।

छह वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी बलराज की पहचान की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने और शव को बोरे में रखकर जंगल में छोड़ने की बात स्वीकार की।पुलिस आरोपी को घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कराने के लिए ले जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर गोली चला दी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या और दुष्कर्म के कई मामले दर्ज थे।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment