ककोड़, बुलंदशहर : 2 / सितम्बर / 2026 : जन्माष्टमी और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से ककोड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने की। इसमें कस्बे एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

थाना प्रभारी ने सभी लोगों से अपील की कि जन्माष्टमी समेत आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया।
बैठक में बिजली विभाग के जेई घनेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग उठाई। इस पर जेई ने त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

इस दौरान ठाकुर योगेंद्र सिंह अगराई, पूर्व अध्यक्ष कुंवर रिजवान, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंघल, रामबाबू सिंह, विपिन रस्तोगी, सपा नगर अध्यक्ष इरशाद अली, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष कालू ठाकुर, पप्पू प्रधान भगवानपुर समेत कस्बे और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










