गाजियाबाद : 2 / सितम्बर / 2026 : महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और अपनी प्रतिभा के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में GLAMOURRÉ Season 1 ने एक नई मिसाल कायम की है। मुंबई से डिजिटल माध्यम के जरिए आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से महिलाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की पहचान को उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से जोड़ना रहा, न कि उनकी उम्र, वजन, वैवाहिक स्थिति या भौगोलिक पृष्ठभूमि से।

GLAMOURRÉ Group की इस पहल की परिकल्पना आकर्षित प्रताप शाही और विदुषी यादव ने की। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर की महिलाओं को एक ऐसा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, जहां वे अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को सामने रख सकें।
गौरतलब है कि गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली विदुषी यादव अब अपने अभिनेता एवं फिल्म निर्माता पिता रवि यादव के साथ मुंबई में रहती हैं। विदुषी इससे पहले Miss India 1st Runner-up (Woman of Dignity) का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित GLAMOURRÉ Season 1 में महज दो महीनों के दौरान 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। महानगरों के साथ-साथ छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों की महिलाओं ने भी प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों का कहना है कि डिजिटल मंच ने प्रतिभागियों के लिए दूरी की बाधा को काफी हद तक समाप्त कर दिया।
प्रतियोगिता में महिलाओं को दो प्रमुख श्रेणियों—GLAMOURRÉ Miss India 2026 और GLAMOURRÉ Ms Elite India 2026—में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
GLAMOURRÉ Miss India 2026 का खिताब केरल की आयरीन जेरिश ने जीता।
छत्तीसगढ़ की टिकेश्वरी साहू प्रथम रनर-अप और राजस्थान की पूर्णिमा गहलोत द्वितीय रनर-अप रहीं।
वहीं GLAMOURRÉ Ms Elite India 2026 का ताज उत्तर प्रदेश की ज़ेबा कोसर के सिर सजा। हैदराबाद की टीना पुरामेला प्रथम रनर-अप और पंजाब की वनीता गोयल द्वितीय रनर-अप रहीं।
प्रतियोगिता में मुख्य खिताबों के अलावा विभिन्न विशेष उपाधियां भी प्रदान की गईं। GLAMOURRÉ Miss Ramp Walk का खिताब अनाहिता पध्य, Miss Beautiful Smile का सम्मान भवानी बेनजारापु, Miss Kindness Queen का खिताब नम्रता गुडिमानी, Abrra Miss Beautiful Hair & Skin का सम्मान किरणमयी सदांगी तथा GLAMOURRÉ Miss Multimedia का खिताब रोशनी नायर को मिला।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में GLAMOURRÉ के संस्थापक आकर्षित प्रताप शाही, मॉडल मोहित सोनकर और Miss Universe Himachal Pradesh अनुष्का दत्ता शामिल रहीं। ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन, व्यक्तित्व और प्रतिभा का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के मार्गदर्शन के लिए प्रसिद्ध डेंटिस्ट एवं फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी डॉ. निदा खातिब, GLAMOURRÉ की सह-संस्थापक एवं ओवरऑल कोच विदुषी यादव तथा मॉडल करिश्मा बजाज ने मेंटर की भूमिका निभाई। वहीं कॉन्टेस्टेंट कोऑर्डिनेटर साक्षी पाठक और निकिता ने देशभर से जुड़ी प्रतिभागियों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि GLAMOURRÉ का उद्देश्य सौंदर्य प्रतियोगिता को केवल ग्लैमर तक सीमित रखने के बजाय महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व को सामने लाना है। उनका संदेश है कि समान अवसर मिलने पर महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना सकती हैं और यही वास्तविक महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










