Home » उत्तर प्रदेश » क्षेत्रिय वन विभाग अधिकारी ने सहगवन से लदा पिकअप पकड़ा गया

क्षेत्रिय वन विभाग अधिकारी ने सहगवन से लदा पिकअप पकड़ा गया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर  : 2 / सितम्बर / 2026 :   पीपीगंज रसूलपुर चकिया हिटी थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली हाईवे मार्ग पर रायपुर स्थित पैसिफिक कॉलेज के पास क्षेत्रिय वन विभाग अधिकारी परतावल सत्यप्रकाश चौरसिया ने सहगवन की लकड़ियों से लदा एक पिकअप वाहन पकड़ा।

वाहन में भारी मात्रा में लकड़ी लदी होने की सूचना पर क्षेत्रिय अधिकारी ने उसे रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप में सहगवन की लकड़ी बरामद होने पर वन विभाग दरोगा राजेन्द्रर त्रिपाठी ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन चालक शिवप्रसाद से पूछताछ मे बताया कि यह लकड़ी मजीज निवासी बंजारा टोला, ऐहसान खान निवासी मानीराम की लकड़ी है।

अधिकारियों के द्वारा वाहन चालक से लकड़ी से संबंधित कागजात और परिवहन की अनुमति के बारे में जानकारी ली गई। लेकिन कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर वन विभाग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर सोनौली हाईवे मार्ग पर क्षेत्रिय अधिकारी द्वारा वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोका गया था। इसके बाद तलाशी लेने पर उसमें सहगौन की लकड़ी लदी मिली। पुलिस वाहन और बरामद लकड़ी को वन विभाग रेन्ज कैंपियरगंज ले गई। मामले में वन विभाग रेन्जर राहुल सिंह के द्वारा बताया गया कि वन अधिनियम धारा 4/10 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लकड़ी से लदा पिकप को सीज कर कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This