Home » गोरखपुर » बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 6 / सितम्बर / 2026 :   पिछले दिनों पीपीगंज क्षेत्र के चर्चित बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक एवं छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थितरहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीगंज क्षेत्र के बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक रहे नित्यानंद त्रिपाठी का विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें विदाई समारोह में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने अपने विचार रखें साथ ही विद्यालय के लोकप्रिय शिक्षक सम्य ,सुशील, और शालीन व्यवहार रखने वाले नित्यानंद त्रिपाठी का लोगों ने स सम्मान विदाई किया। जिसमें विदाई के समय सभी आवश्यक वस्तुएं उनको प्रदान की गई और लोगों ने लंबी उम्र की कामना की करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक नित्यानंद त्रिपाठी अपनी जिम्मेदारियां का खूब निर्वाह किया और शिक्षकों और विद्यार्थियों में उनका अच्छा सम्मान था और उनके पढ़ाया हुए शिक्षक आज कई प्रदेश सरकार के विभागों में उच्च पदों पर बने हुए हैं और उन्होंने अपने संबोधन में भी कहा की शिक्षक और छात्र का एक बहुत महत्वपूर्ण रिश्ता होता है जिसके मंथन के बाद छात्र ऊंचाई की बुलंदियों पर पहुंचता है औरअपने विद्यालय अपने समाज अपने क्षेत्र का नाम रोशन करता है इससे सभी शिक्षक भाइयों को सीख लेनी चाहिए और अपनी जिम्मेदारियां का पालन करना चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This