खुर्जा : 14 / अक्टूबर / 2026 : श्री रामलीला महोत्सव खुर्जा में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा की ओर से पहली बार जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर के महानिदेशक ऑ महेश अरोड़ा, महासचिव ऑ सुधीर भारद्वाज और यूथ ऑनेस्ट क्लब के संरक्षकों ने फीता काटकर किया।

इस पहल का उद्देश्य रामलीला महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को जल सेवा उपलब्ध कराना रहा। आयोजन के दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ऑ यश गुप्ता, सचिव ऑ विशाल पोद्दार, कोषाध्यक्ष ऑ मनीष गुप्ता, शिविर संयोजक योगेंद्र गुप्ता और सहसंयोजक आशीष गुप्ता सहित विकास वर्मा, आकाश अग्रवाल, विकास सोनी, मनी सलूजा, ईश्वर चंद शर्मा, राजीव वार्ष्णेय, केके मित्तल, अतुल गोविल, दिनेश वर्मा, केसी गौड़, जितेंद्र पाल सिंह, अतिन गर्ग, पुनीत गुप्ता, श्रेयस जिंदल, हिमांशु गुप्ता, संदीप सिंघल, विपिन शिशोदिया, विशेष गर्ग, नीरज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, डीसी गुप्ता, ऑ ओमप्रकाश शास्त्री और शिवकुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










