Home » जहांगीराबाद » एकादशी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां काली की शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

एकादशी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां काली की शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद    : 22 / अक्टूबर / 2026 :   जहांगीराबाद  नगर में गुरुवार को एकादशी का मेला बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में मां काली की भव्य और मनमोहक शोभायात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।

केआरजे न्यूज को दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि व्यापारी नेता सोनू पाठक और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी ने मां काली की आरती उतारकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

नगर के मुख्य बाजार में रामलीला कमेटी द्वारा बनाए गए भव्य मंच पर कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मुख्य अतिथि सोनू पाठक और विशिष्ट अतिथि किशनपाल सिंह लोधी का पगड़ी पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह के बाद मुख्य बाजार से मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर के मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। रामलीला कमेटी के मंच पर अतिथियों द्वारा मां काली की आरती उतारी गई। इस दौरान मां काली ने अपने खप्पर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया। जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा।

मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राठौर भारी पुलिस बल के साथ पूरे मेले में गश्त करते हुए और शरारती तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए नजर आए।

मेले के आयोजन को सफल बनाने में नवीन बंसल, लव चड्डा, दीपक त्यागी, मनोज गुप्ता, जयेश अग्रवाल, अंशुल गर्ग, सौरभ विरदी, रोहित अग्रवाल, विक्रांत चौधरी, हिरदेश पाठक, रामगोपाल बंसल, जयभगवान गुप्ता, मुकेश लोधी, गोपाल शास्त्री, महेश सैनी, नितीश अग्रवाल, राहुल बंसल, प्रदीप बाणा, नरेश पहलवान, संजय पहलवान, संदीप शर्मा, प्रिंस जोशी, राजा बाबू, सैंकी पाठक और ध्रुव बंसल सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment