जहांगीराबाद : 24 / अक्टूबर / 2026 : जहांगीराबाद व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला सचिव राजकुमार अग्रवाल (राजू कबाड़ी) स्वामी (रचित केबिल नेटवर्क)का बीमारी के चलते निधन हो गया।

वह लगभग 54 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से व्यापारियों ने एक सक्रिय साथी खो दिया है।
राजकुमार अग्रवाल व्यापारी सुरक्षा फोरम में जिला सचिव के पद पर कार्यरत थे।
उनके निधन पर व्यापारियों और परिचितों ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रविवार सुबह अनूपशहर स्थित गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आवास पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों का तांता लगा हुआ है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









