Home » शिक्षा » कुश्ती प्रतियोगिता व गणित मेले का आयोजन

कुश्ती प्रतियोगिता व गणित मेले का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

केआरजे न्यूज़ संवाददाता खुर्जा!

नगर स्थित आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज खुर्जा में आज ब्लॉक स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही गणित मेला भी लगाया गया जिसका उद्घाटन मोनिका सिंह ब्लॉक प्रमुख खुर्जा द्वारा फीता काटकर किया गया साथ ही कॉलेज प्रबंधन आनंद सिंह ,भूपेंद्र सिंह अत्री विकास स्थल अधिकारी खुर्जा तथा प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा मौजूद रहे। गणित मेले का भैया, बहनों ने बहुत सुंदर ढंग से विभिन्न प्रकार के चल मॉडल व चार्ट से भव्य रूप प्रदान करते हुए अपना प्रदर्शन किया तथा कुश्ती में जूनियर व सीनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता खुर्जा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए 45 पहलवानों की भागीदारी में हुई । विजई प्रतिभागियों को ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने मेडल पहनकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एमएल शर्मा राहुल चौधरी लव किशन सहाय मुकेश पाल सिंह पवन कुमार शर्मा राष्ट्रीय कुश्ती निर्णायक विद्या भारती रवि कुमार संतोष कुमार तेजपाल सिंह नीरू गुप्ता पूनम शर्मा गजेंद्र यादव यादव आदि का सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment