विशेष सफाई अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा विशेष सफाई सत्र उत्तर प्रदेश शासन के आदेश

बुलंदशहर संवाददाता।

बुलंदशहर : मुख्यमंत्री जी एवं शासन के निर्देशों के क्रम में आज से 22 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाकर अपने घरों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करायी जाएगी। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों कर्मचारियों के साथ परिसर में झाडू लगाकर सफाई अभियान चलाया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा सभी पटलों पर साफ सफाई की गई। साफ सफाई के उपरांत गीला, सूखा कूड़ा अलग अलग कूड़ा गाड़ी में डाला गया। जिलाधिकारी महोदय ने कलेक्ट्रेट परिसर के साथ साथ कलेक्ट्रेट के बाहर भी सड़क पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर दुकानों के बाहर नाली में कूड़ा जमा होने पर दुकानदारो से सफाई कराते हुए चेतावनी दी कि यदि आगे कूड़ा नाली में पाया जाएगा तो जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी।

जिला पंचायत द्वारा बनाये गए मॉल में भी सफाई अभियान चलाया गया। गेट पर कुड़े का ढ़ेर मिलने पर ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि यहां पर रहने वाले लोगों, दुकानदार को चेतावनी दी जाए कि कूड़ा खुले में न डाले, कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही एकत्रित कराकर कूड़े को उठवाया जाए। जनपदवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि वह भी अपने घरों, कार्य स्थल पर साफ सफाई करते हुए सफाई व्यवस्था रखे। इस वृहद सफाई अभियान में जन सहभागिता करते हुए सफाई व्यवस्था बनाये रखे। साफ सफाई रहने से वेक्टर जनित बीमारियों से भी बचाव होता है और आप और आपके परिजन स्वस्थ रहते हैं। आज से 22 जनवरी तक जनपद में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशांत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सत्य प्रकाश, उप जिलाधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह, ईओ नगर पालिका श्री मनोज रस्तोगी सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment