Home » बुलंदशहर » अब खुर्जा में मुख्य बाजार में सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भारी वाहनों का चलना वर्जित,

अब खुर्जा में मुख्य बाजार में सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भारी वाहनों का चलना वर्जित,

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नगर पालिका ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से लगाए नए नियम, जनता से की सहयोग की अपील।

खुर्जा संवाददाता।

खुर्जा : नगर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले प्रतिदिन के जाम की स्थिति को देखते हुए खुर्जा नगर पालिका परिषद ने पुलिस में प्रशासन के साथ बैठक कर नगर की मुख्य मार्गों पर सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया है अब यदि कोई भी व्यापारी या अन्य व्यक्ति दिन में प्रतिबंधित समय में भारी वाहन लाता है तो उसे पर नियम अनुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी महोदय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खुर्जा अधिशासी अधिकारी खुर्जा तथा क्षेत्राधिकारी खुर्जा के द्वारा खुर्जा नगर में यातायात की समस्या पर बैठक की गई.बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में भारी वाहनों का आगमन खुर्जा बस अड्डे से जेवर अड्डे होते हुए गांधी रोड तथा दाताराम चौक तक प्रातः9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

समस्त व्यापारियों तथा मालवाहक वाहन मालिकों को मीडिया के माध्यम से तथा अन्य प्रचार माध्यमों से जानकारी दी जा रही है की इस संबंध में बोर्ड चौराहों पर लगा दिए गए है. सभी इसका अनुपालन सख्ती से करे अन्यथा पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही तथा चालान किया जाएगा.
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंघल का खुर्जा नगर के समस्त नगर वासियों से यह अपील है की प्रशासन का सहयोग करे तथा खुर्जा को जाम मुक्त कराने में अपना योगदान दे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment