Home » राजनीति » किसानों के समर्थन में भारतीय हलदर किसान यूनियन ने दिया उप जिलाधिकारी को ज्ञापन

किसानों के समर्थन में भारतीय हलदर किसान यूनियन ने दिया उप जिलाधिकारी को ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा /बुलंदशहर। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सोलंकी जी के आवाहन पर जिलाध्यक्ष रिज़वान चौधरी मजदूर मोर्चा की अध्यक्षता मे हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन मे पिछले 25 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल जी एवं गौतमबुद्धनगर में किसान नेताओं को जेल से रहा करने के संबंध में भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नामित उपजिलाधिकारी महोदय खुर्जा दुर्गेश सिंह को सौंपा ज्ञापन।
जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा रिज़वान चौधरी ने बताया कि जैसा कि आपको पता है कि आंदोलन 2020 की शेष रह गई मांगो सहित न्यूनतम समर्थन मूल्य msp को लेकर हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे है इस आंदोलन में सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल जो किसानों की मांगों को लेकर पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनकी हालत बेहद नाजुक है और उनका स्वास्थ्य स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है जिससे भारतीय हलधर किसान यूनियन बहुत चिंतित है अगर जगजीत सिंह जी को कुछ भी होता है तो केंद्र सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।और उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुध नगर के किसान भूमि अधिग्रहण को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे उनकी मांगो को पूरा ना करके किसानो को जेल भेजनें का काम किया और महिला किसानो के साथ भी किया गया और जेल भेजनें का काम किया। हमारा अनुरोध है की जल्द से जल्द जेल मे बंद किसानो को रिहा किया जाये और किसानों की सभी मांगे जायज हैं उन्हें मान लिया जाये अगर किसानो की मांगो को नहीं माना गया तो भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर देशभर और प्रदेश भर में आंदोलन करने का काम करेंगे साथ मे मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार तिलकधारी, ब्लॉक अध्यक्ष खुर्जा असगर पठान,ब्लॉक अध्यक्ष अरनिया चौधरी लहीक खान, ग्राम अध्यक्ष सकील सैफी, ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ जमाली, सलमान, शाहनवाज, हाजी लवीव, लियाकत सैफी, अकरम भाटी,अन्य दर्जनों पदाधिकारी शामिल हुए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment