खुर्जा। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता तथा कानूनी सलाहकार एडवोकेट ममता अग्रवाल जी ने विभिन्न स्थानों जैसे आर्य समाज मंदिर गांधी रोड, शिकारपुर-पहासू रोड, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, बजाजा बाजार कपड़ा मार्केट, सैनी धर्मशाला के बराबर गली में आदि विभिन्न स्थान पर 50 लीटर की क्षमता के बड़े-बड़े घड़े रखवाए। जिसमें घड़ा रखने के लिए स्टैंड, घड़ा ढकने के लिए स्टील की प्लेट, पानी निकालने के लिए घंटी तथा पानी पीने के लिए स्टील का मग्गा आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई। 

इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वालों ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन सूरज और चंद्रमा दोनों ही अपने उच्च राशि में स्थित होते हैं, अतः दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय होता है। कानूनी सलाहकार ममता अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि माना जाता है कि इस दिन किए गए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता। सरिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष ने बताया कि भीषण गर्मी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों जैसे रमेश किराना स्टोर गांधी रोड, मार्केट डोरी मोहल्ला, हनुमान ट्रैवल्स जंक्शन रोड, हिंदुस्तान आयरन स्टोर शारदा जैन गेस्ट हाउस के पास, गंगा मैरिज मैरिज होम के सामने जंक्शन रोड, खटीक पाड़ा पानी की टंकी, नेहरू पुर चुंगी, माता की रसोई बड़ा मंदिर आदि कई स्थानों पर शीतल जल की सेवा चल रही है। जिला उपाध्यक्ष बसंत कनोडिया जी ने कहा कि खुर्जा शहर में कहीं भी कोई भी व्यक्ति ठंडे पानी की टंकी या 50 लीटर का मिट्टी का घड़ा निशुल्क लगवाना चाहें वह डीसी गुप्ता कांटे वालों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं और तुरंत ही यह व्यवस्था की जावेगी।आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता तथा कानूनी सलाहकार एडवोकेट ममता अग्रवाल जी ने विभिन्न स्थानों जैसे आर्य समाज मंदिर गांधी रोड, शिकारपुर-पहासू रोड, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, बजाजा बाजार कपड़ा मार्केट, सैनी धर्मशाला के बराबर गली में आदि विभिन्न स्थान पर 50 लीटर की क्षमता के बड़े-बड़े घड़े रखवाए। जिसमें घड़ा रखने के लिए स्टैंड, घड़ा ढकने के लिए स्टील की प्लेट, पानी निकालने के लिए घंटी तथा पानी पीने के लिए स्टील का मग्गा आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वालों ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन सूरज और चंद्रमा दोनों ही अपने उच्च राशि में स्थित होते हैं, अतः दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय होता है। कानूनी सलाहकार ममता अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि माना जाता है कि इस दिन किए गए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता। सरिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष ने बताया कि भीषण गर्मी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों जैसे रमेश किराना स्टोर गांधी रोड, मार्केट डोरी मोहल्ला, हनुमान ट्रैवल्स जंक्शन रोड, हिंदुस्तान आयरन स्टोर शारदा जैन गेस्ट हाउस के पास, गंगा मैरिज मैरिज होम के सामने जंक्शन रोड, खटीक पाड़ा पानी की टंकी, नेहरू पुर चुंगी, माता की रसोई बड़ा मंदिर आदि कई स्थानों पर शीतल जल की सेवा चल रही है। जिला उपाध्यक्ष बसंत कनोडिया जी ने कहा कि खुर्जा शहर में कहीं भी कोई भी व्यक्ति ठंडे पानी की टंकी या 50 लीटर का मिट्टी का घड़ा निशुल्क लगवाना चाहें वह डीसी गुप्ता कांटे वालों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं और तुरंत ही यह व्यवस्था की जावेगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












