खुर्जा । एसके कॉन्वेंट स्कूल में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महेश वाटिका के विकास का मुद्दा अहम रहा इस बैठक की अध्यक्षता नंद किशोर गुप्ता ने की तथा मुख्य अतिथि खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष पति व समाजसेवी भगवान दास सिंघल और सभासद हरपाल सिंह राणा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । महेश वाटिका के लोगों को जल्द ही एक नई सड़क का निर्माण नगर पालिका परिषद खुर्जा द्वारा किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार जल की व्यवस्था के लिए नल का भी प्रबंध किया जाएगा यह आश्वासन नगर पालिका परिषद खुर्जा की तरफ से समाजसेवी भगवानदास सिंघल ने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के आयोजक हेमंत कुमार शर्मा तथा बताया संजू सिसोदिया ने बताया की नगर पालिका परिषद की तरफ से लोगों को जल्द ही लाभ दिया जाएगा ऐसा आश्वासन हमें नगर पालिका परिषद खुर्जा की तरफ से मिला है। कार्यक्रम मैं सतीश वाल्मीकि, सरनाम सिंह, विष्णु सिंह चौहान, अभय सिंह राघव ,अनिल पंडित, नरेंद्र सिंह ,राजेश गोविल ,किशन, इंद्रसिंह सिंह ,चंद्रभान सिंह, स्नेह लता चौहान, प्रीति राघव ,मंजू, संगीता ,अनुष्का ,खुशी, प्रणविका, रेखा रानी व भूमि समेत महेश वाटिका निवासी उपस्थित रहे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












