बुलंदशहर /खर्जा। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे विश्व में एक साथ योग के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। योग दिवस के मौके पर एनआर ईसी महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन एक व्रहत रूप में किया गया जिसमें सूर्य नमस्कार प्रमुख रहा । इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर सजीव कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए योग के शारीरिक और मानसिक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी आरती शर्मा, डॉक्टर शरद कुमार, दो अमनदीप राजू, विजय पांचाल विनय कमार, आशीश शिशौदिया, उमेश चंद, मुकेश कुमार व दुष्यंत गौड़ आदि उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












