आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी
उत्तर प्रेदश : आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सीआरपीएफ की पत्नी मंजू कोर्ट की तारीख कर लोट रही थी की तभी बेरहमी से उनकी हत्या कर ।वारदात को दिया था अंजाम। एक बाद एक तीन गोलिया उस पर चलाई गयी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके पर ही फरार हो गए। परिजनों का आरोप है की क़त्ल किसी और ने
नहीं बल्कि मंजू के पति ने किया है। मंजू का पति सीआरपीएफ में तैनात है उससे भरण पोषण का केस कोर्ट में विचारधीन था मंजू की हत्या के बाद बेटी मोहिनी नो साल की बेटी और आरके सात साल का बेटा बुरी तरह शव से लिपट कर फूट फूटकर रो रहे थे बेटी एक ही बात कह रही थी कि अब किसके सहारे जीएंगे। मोहिनी कक्षा 4 में पढ़ती है। मां के शव के पास बैठी वह बार-बार बेहोश हो रही थी। हर बार होश में आते ही बोलने लगती थी, अब कौन हमारा ख्याल रखेगा? पापा ने हमसे मां ही छीन ली। मोहिनी की ये बातें सुनकर हर किसी की आंख भर आईं। परिजनों ने बताया कि मंजू मायके में रहकर मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल रही थी। उन्होंने फतेहाबाद में प्लॉट भी खरीद लिया था मगर इस जमीन ने भी उसकी जिंदगी को चैन नहीं लेने दिया। करीब एक साल पहले प्लॉट के बारे में मंजू की ननद से कहासुनी हुई थी जो मारपीट में बदल गई। मामला थाने भी पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












