Home » आज की ताजा खबर » गाजियाबाद विधानसभा 56 के वार्ड 25 अंबेडकर नगर में पानी की बूंद बूंद को तरस रहे है लोग ।

गाजियाबाद विधानसभा 56 के वार्ड 25 अंबेडकर नगर में पानी की बूंद बूंद को तरस रहे है लोग । 

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नगर निगम की लापरवाही से लोगो का बुरा हाल, सभासद कन्हैया की भी नहीं हो रही सुनवाई ।

गाजियाबाद : 23 /जुलाई /2025 : सुधीर रस्तोगी – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां गाजियाबाद को “ग्रेटर गाजियाबाद” के रूप में विकसित करने का सपना देख रहे हैं, वहीं नगर निगम के अधिकारियों की घोर लापरवाही इस सपने को धूमिल कर रही है। विधानसभा 56 के वार्ड नंबर 25, अंबेडकर नगर विजय नगर में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या ने जनता को बुरी तरह परेशान कर दिया है।स्थानीय भाजपा पार्षद श्री कन्हैया लाल द्वारा कई बार नगर निगम अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराए जाने के बावजूद, आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि एक सत्ताधारी दल से जुड़े पार्षद की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही, तो आम जनता की स्थिति सहज ही अनुमानित की जा सकती है।गर्मी के इस भीषण दौर में नागरिक बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। जनता का गुस्सा अब उबाल पर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम टैक्स की वसूली में तो सबसे आगे रहता है, लेकिन जब सेवा देने की बारी आती है, तो केवल वादे और आश्वासन ही मिलते हैं।क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे बड़ा जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे।यह लापरवाही न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि आमजन की पीड़ा को भी उजागर करती है। अब देखना होगा कि शासन इस मुद्दे पर क्या ठोस कदम उठाता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment