गांव किला मेवई मे कच्चे रास्ते होने के कारण लोगो को आने जाने में हो रही है समस्या।
खुर्जा : 25 / जुलाई / 2025 : खुर्जा तहसील के गांव किला मेवई मे कच्चे रास्ते होने के कारण लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव किला मेवई मे देवी शीतला माता का मंदिर है। मंदिर से गांव के लिए रास्ता जाता है , जोकि नेम सिंह पुत्र अतर सिंह के मकान से उम्मेद पुत्र प्रभु सिंह के मकान तक जाता है। उस रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है ,रास्ते के बराबर मे खाद के गड्ढे है। जिसमे लोग गोबर भी डालते है। जो बहकर रास्ते पर आ जाता है ,महोल्ला वासियो को मजबूरन उस गंदगी मे होकर गुजरना पड़ता है। कई बार गांव प्रधान को शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का निवारण नहीं हुआ। गांव वासियो ने परेशानी का समाधान ना होने पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है तथा लोगो ने उपजिलाधिकारी से मदत की गुहार लगाई है तथा निवेदन करते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन {चढूनी } के नेतृत्त्व मे यह ज्ञापन सोपा गया। चौधरी प्रदीप सिंह जिला प्रभारी व तहसील अध्य्क्ष खुर्जा ने बताया कि गांव किला मेवई के लोग कच्चे रास्ते के कारण काफी परेशान है। तथा लोगो को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी मांग को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिल करके उप जिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडे को ज्ञापन सौप कर मांग की है की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












