खुर्जा : श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) शाखा खुर्जा के तत्वाधान में श्री भक्त हनुमान ब्यूटी सेंटर डोरी मोहल्ला खुर्जा पर हरियाली तीजों के अवसर पर मिस तीज क्वीन रिया को चुना गया। इस अवसर पर कन्याओं का डांस कंपटीशन, मेहंदी कंपटीशन तथा गेम का आयोजन हुआ। कन्याओं की डांस की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निशा,द्वितीय स्थान पर श्रुति अग्रवाल, तृतीय स्थान पर मंजू रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुरप्रीत कौर, द्वितीय स्थान पर सोनी, तृतीय स्थान पर नंदिनी रहीं। नींबू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनिका द्वितीय स्थान पर निशा तृतीय स्थान पर मंजू रहीं।
चूड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर माही एवं द्वितीय स्थान पर रिया, तृतीय स्थान पर गायत्री रहीं। *मटर प्रतियोगिता* में प्रथम स्थान पर मुस्कान अग्रवाल एवं गुरप्रीत सोनिका तथा द्वितीय स्थान पर प्रिया और दीपिका एवं तृतीय स्थान पर श्रुति और बबीता रहीं। इस अवसर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर खुर्जा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर को खुर्जा में गरीब कन्याओं का वैवाहिक परिचय सम्मेलन कराया जाएगा। जिसमें बने सभी जोड़ों का विवाह बहुत ही धूमधाम और भव्यता के साथ खुर्जा में ही कराया जाएगा। इस अवसर पर *वसंत कानोडिया* ने कहा कि गरीब कन्याओं को निशुल्क स्वेटर का वितरण 25 दिसंबर को सम्मेलन में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वालों ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जगह-जगह निशुल्क शीतल जल के घड़े, मटके, पानी की टंकी रखी गई हैं। जिससे राहगीर अपनी प्यास बुझा सके। संरक्षक सीपी वर्मा ने कहा कि श्री भक्त हनुमान ट्रस्ट वृद्धों व असहायों के लिए जमीन तलाश रही है। इस अवसर पर पत्रिका प्रकाशन समिति के सदस्य नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स ने कहा कि संस्था के 15 वें अधिष्ठापन समारोह को स्मरणीय रखने के लिए ट्रस्ट श्री भक्त हनुमान स्मृति पत्रिका का विमोचन सर्वजातीय सामूहिक समारोह के अवसर पर करेगी। इस अवसर पर डी सी गुप्ता, बसन्त कानोडिया, नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स,पीयूष अग्रवाल एवं प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी”, सी पी वर्मा, अशोक वूडवुड, महेश भार्गव, प्रियदर्शन भारद्वाज, नवनीत गोयल, हरिओम गुप्ता, संजय गर्ग बिंदा वाले, अरुण कुमार तथा महिला प्रकोष्ठ से सरिता रानी गुप्ता, लक्ष्मी कानोडिया, नेहा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, अलका अग्रवाल, आरती बंसल एवं मुख्य प्रशिक्षिका संगीता गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।


![]()
