मंदिर से आरती करके लोट रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, बाल बाल बचे साथी।
बुलंदशहर : 30 / जुलाई / 2025 : गांव पाली बेगपुर निवासी दिनेश शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण शर्मा गांव के बाहर बने देवी मंदिर में आरती कराने के लिए गए थे। आरती के बाद लक्ष्मण के साथ गांव के ही दो तीन युवक रास्ते में खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने युवकों को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। । गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मौके से गुजर रहे रजवाना निवासी अफसार ने अपनी कार से घायल को आनन फानन में सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और खेतों में कांबिंग की। उधर सीएचसी लखावटी पहुंचकर पुलिस ने घायल से घटना के विषय में पूछताछ की है। घटना की बाबत फिलहाल पुलिस को थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि ड्रोन चोरों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पिछले तीन दिन से गांव में ड्रोन चोर देखे गए हैं। थाना प्रभारी वरुण शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक की किसी से कोई रंजिश निकलकर सामने नहीं आ रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












