Home » बुलंदशहर » ड्रोन चोरो के बाद, महिला की कटी चोटी

ड्रोन चोरो के बाद, महिला की कटी चोटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दो अज्ञात चोरों ने  काटी , एक महिला की चोटी

बुलंदशहर : 31 / जुलाई / 2025 : बुगरासी कस्बे के मोहल्ला पड़ियोवाला में मंगलवार रात एक महिला की दो अज्ञात चोरों ने चोटी काट ली। चोटी कटने की सूचना से अन्य लोगों में भी दहशत का माहौल है। रात में लोग पहरे में लगे हुए हैं। ड्रोन, चोर और अब चोटी कटने की घटना से क्षेत्र में डर की स्थिति बनी हुई है। ड्रोन और चोरों को लेकर अभी फैली हुई अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही है कि अब चोटी कटने का मामला सामने आ गया। मोहल्ला पड़ियोवाला निवासी गुलिस्ता ने छत के रास्ते से आए दो चोरों पर चोटी काटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात वह घर पर सो रही थी। आधी रात को छत के रास्ते से दो चोर घर में घुसे और चोटी काट ली। आरोप है कि दोनों चोर चोटी को काटकर छत के रास्ते से ही फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। घटना को लेकर पीड़िता के घर आने-जाने वालों की भीड़ लग रही है। जहां महिला दो अज्ञात चोरों द्वारा चोटी काटने का दावा कर रही हैं। वहीं, कुछ लोग घटना को अफवाह भी बता रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This