Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी ने किसानों को भेजी सम्मान निधि, वाराणसी को 2183 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

पीएम मोदी ने किसानों को भेजी सम्मान निधि, वाराणसी को 2183 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नरेन्द्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और किसान कल्याण पर केंद्रित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री : वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। इसलिए, भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। हमारे किसान, हमारे लघु उद्योग, हमारे युवाओं के लिए रोज़गार। इनके हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं। सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही  है। नरेंद्र मोदी आज शनिवार, 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए। इस दौरान पीएम मोदी वाराणसी में 2,183 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन  किया। साथ ही इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने किसान निधि योजना के तहत देश भर के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपये के सीधे हस्तांतरण का आदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में एक जनसभा को भी संबोधित किया। मोदी जी ने जिन प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा की उनमें वाराणसी-भदोही मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, तथा कैंसर अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी इकाइयों जैसे उन्नत चिकित्सा उपकरणों की स्थापना शामिल हैं।जो लोग देश का भला चाहते हैं और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो, उन्हें अपने मतभेद भुलाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रति संकल्प लेना चाहिए। हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment