बुलंदशहर : 11 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में ईसाई मिशनरी द्वारा हिंदुओं को ईसाई बनाने का खेल सामने आया है, जहां सिकंदराबाद पुलिस ने धर्म परिवर्तन गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से बाइबल, नकदी, धर्म परिवर्तन प्रमाण पत्र, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की है। सिकंदराबाद पुलिस विदेशी फंडिंग वाले लिंक की तलाश कर रही है। पुलिस ने गांव वीरखेड़ा में छापेमारी कर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया। इस गैंग द्वारा गरीब दलितों को प्रलोभन देकर ईसाई बनाया जा रहा था। लंदशहर में ईसाई मिशनरी द्वारा हिंदुओं को ईसाई बनाने का खेल एक गंभीर मुद्दा है, जिस पर पुलिस और प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। धर्म परिवर्तन जैसे मामलों में विदेशी फंडिंग की जांच भी जरूरी है, ताकि ऐसे गैंग के पीछे के मुख्य स्रोतों का पता लगाया जा सके।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












