Home » बुलंदशहर » आरटीआई का जवाब नहीं देने पर बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता पर लगाया जुर्माना

आरटीआई का जवाब नहीं देने पर बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता पर लगाया जुर्माना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 9 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा के बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता पर राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार के तहत पूछे गए सवाल का जवाब नहीं देने पर जुर्माने की कारवाई की है l जुर्माने की रकम नहीं देने पर उनके वेतन पर रोक रहेगी। सूचना का अधिकार आरटीआई कानून के तहत राज्य सूचना आयोग ने जनपद बुलंदशहर स्थित खुर्जा तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव आर्य के खिलाफ 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम उनकी सैलरी से वसूली जाएगी। जब तक अधिशाषी अभियंता राजीव आर्य जुर्माने की रकम अदा नहीं कर देते तब तक उनके वेतन और अन्य देयकों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मामले में अधिशाषी अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This