Home » बुलंदशहर » स्कूल बस ड्राइवर निकला नसेड़ी , बस मिला था नशे में धुत ,

स्कूल बस ड्राइवर निकला नसेड़ी , बस मिला था नशे में धुत ,

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शराब के नशे में धुत मिला स्कूल बस का चालक, अभिभावकों ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश: /18-09-2025/ नरौरा। अनूपशहर क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती थी। बुधवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब नरौरा पहुंची स्कूल बस का चालक शराब के नशे में धुत पाया गया। मौके पर मौजूद अभिभावकों ने तत्काल बस को रुकवाया और बच्चों को उसमें बैठने से मना कर दिया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और मामला गरमा गया। बाद में स्कूल प्रबंधन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और दूसरे चालक से बस को रवाना किया।सुबह लगभग 7:30 बजे नरौरा में जब स्कूल बस बच्चों को लेने पहुंची तो वहां मौजूद एक अभिभावक को चालक की हालत संदिग्ध लगी। पास जाकर जांच करने पर पुष्टि हुई कि चालक शराब के नशे में था। उन्होंने तत्काल उसे बस से नीचे उतार लिया और अन्य अभिभावकों को सूचित किया। कुछ ही देर में भारी संख्या में माता-पिता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।घटना की सूचना मिलते ही संबंधित शिक्षण संस्थान से कुछ शिक्षक और ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों को समझाया और तुरंत एक दूसरा चालक लेकर आए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लापरवाह चालक को तत्काल हटा दिया जाएगा और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अभिभावकों ने बच्चों को बस में भेजने की अनुमति दी।जब सारा ध्यान बच्चों की सुरक्षा और बस संचालन पर था, उसी दौरान शराबी चालक मौके से भाग गया। घटना के बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना देने की मांग की लेकिन स्कूल प्रबंधन ने आंतरिक स्तर पर मामले को सुलझाने की बात कही। मामले को लेकर अभिभावक अविनाश भारद्वाज, धर्मवीर सिंह, ओम भारद्वाज, नरदेव सिंह, राजू यादव आदि ने संस्थान प्रशासन को इस गंभीर लापरवाही की लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment