गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज 21.09.2025 दिन रविवार , दुपहर 03.30 बजे से गंगा मंदिर छोटी होली से श्री रामचंद्र जी, लक्ष्मण जी और माता सीता जी के वन गमन का अद्भुत आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर / खुर्जा में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित वन गमन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्री रामचंद्र जी, लक्ष्मण जी और माता सीता जी ने वन की ओर प्रस्थान किया। यह यात्रा छोटी होली स्थित गंगा मंदिर से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गमा निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान राम के वन गमन को देखा और उनकी भक्ति में डूब गए।श्री रामचंद्र जी, लक्ष्मण जी और माता सीता जी के वन गमन का अद्भुत आयोजन किया गया ,तापस बेष बिसेषि उदासी |
: चौदह बरिस रामु बनबासी ||
: सुनि मृदु बचन भूप हियं सोकू ||
: ससि कर छुअत बिकल जिमि कोकू ||
अपने पिता दशरथ की आज्ञा को श्रोधार्य कर श्री रामचंद्र जी महाराज अपने भाई लक्ष्मण और भार्या जानकी के साथ वन को निकल पड़ते हैं l
छोटी होली स्थित गंगा मंदिर से अपराहन रामचंद्र जी के वन गमन पर नगर का वातावरण राममय हो गया ,
श्री रामचंद्र जी भाई लक्ष्मण एवं सीता जी के साथ जहां निकल रहे थे ,श्रद्धालुओं की अश्रु धारा बह रही थी| lवन गमन यात्रा के दौरान कई आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वन गमन के विभिन्न दृश्यों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया।वन गमन के दौरान गंगा नदी पार करने हेतु प्रभु राम केवट से नाव द्वारा गंगा पार का निवेदन करते हैं , केवट उनके आग्रह को ठुकराते हुए अहिल्याबाई का उदाहरण देकर कहते हैं, कहीं आपके चरणों से मेरी नाव भी महिला ना बन जाए , अनू विनय के बाद केवट नाव से गंगा पार करा देते हैं , इससे पूर्व नगर का वातावरण प्रभु राम के वन गमन के दौरान सबसे पहले वन गमन यात्रा की भक्ति गीत की धून नगर वासियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी , खुरजे का मशहूर जनता बैंड अपनी धुनों से वातावरण को करुणामय बना रहा था , श्रीमती पूनम सोलंकी जी के नेतृत्व में जय मां जगदंबे मंडल की महिला सखियां वन गमन कार्यक्रम को अनुपम छटा प्रदान कर रही थी l श्री श्री श्री 1008 श्री उस्ताद चिरंजी लाल का अखाड़ा अपने करतबों से सबका मन मोह रहा था , डॉक्टर बृजेंद्र सैनी की हरि संकीर्तन मंडल गिल्टी माता मंदिर खुर्जा के कीर्तन सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे , भगवान श्री रामचंद्र ,लक्ष्मण जी एवं भार्या सीता के साथ धीरे-धीरे वन की ओर प्रस्थान कर रहे थे , प्रभु नाम संकीर्तन मंडल वृंदावन अपने संकीर्तन से वातावरण को राममय बना रहे थे l इससे पूर्व श्री खपड़िया बाबा संकीर्तन मंडल श्री जगदीश वर्मा जी के देखरेख में अपनी कीर्तनों से खुर्जे में सब का मन मोह रहा था , वन में श्री रामचंद्र जी की आगमन का समाचार पाकर राक्षसों से पीड़ित ऋषि मुनि उत्साहित होते हैं , तथा प्रभु राम से राक्षसों के आतंक से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं ,
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
– वन गमन यात्रा: भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वन गमन को दर्शाती झांकियां।
– सांस्कृतिक कार्यक्रम: स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए संगीत और नृत्य कार्यक्रम।
– श्रद्धालुओं की भागीदारी: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वन गमन यात्रा में भाग लिया और भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के आयोजन में शामिल प्रमुख लोग:
– पुनीत साहनी: श्री रामलीला कमेटी के प्रधान।
– महेश पोद्दार: वन गमन इंचार्ज।
– डॉक्टर अनिल गुप्ता: वन गमन संयोजक।
इस प्रकार, खुर्जा में वन गमन यात्रा का आयोजन एक भव्य और आकर्षक तरीके से किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ¹.

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












