बुलंदशहर : 26 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग हरिश्चंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना मुरारी नगर मोहल्ले में पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर में हुई। हरिश्चंद मुंगेराम के पुत्र थे। परिजनों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। खुर्जा के सीओ पूर्णिमा सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












