Home » बुलंदशहर » महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में विजयदशमी पर होगा शस्त्र पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ

महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में विजयदशमी पर होगा शस्त्र पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा :  खुर्जा नगर के जीटी रोड स्थित महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षत्रिय समाज के लोगों ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम और अखंड रामायण पाठ तथा विचार गोष्ठी पर एक सहमति बनाई महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान के प्रधान विजय सोलंकी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष संस्थान द्वारा विजयदशमी उत्सव पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार अखंड रामायण पाठ जो की 1 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे से 2 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे तक चलेगा उसके बाद हवन होगा फिर शस्त्र पूजन विधिवत रूप से कराया जाएगा बैठक में संस्थान के उपाध्यक्ष ठाकुर विनय प्रताप सिंह राघव ने कार्यक्रम के बारे में अपने विचार रखें तथा महासचिव ठाकुर शिवराम सिंह राघव ने बैठक का संचालन किया साथ ही इसमें सुरेंद्र सिंह राघव ,संदीप जादोन, सतीश शिशौदिया, ठाकुर अनिल सिंह व ठाकुर सुरेंद्र सिंह समेत संस्थान की समिति के लोग उपस्थित रहे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment