बुलंदशहर : 30 / सितम्बर / 2025 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव बस्ती का संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव एकलव्य शाखा प्राथमिक स्कूल न 1 मे बनाया गया। कार्यक्रम मे श्री सामर्थ्य जी (माननीय नगर सह संघचालक), श्री राजेश पचौरी जी (कार्यक्रम अध्यक्ष ), मुख्य वक्ता श्री कुलदीप जी ( विभाग ग्राम विकास सयोजक ) ने शस्त्र पूजन किया। श्री मान कुलदीप जी ने सभी स्वयंसेवक से कहा 27 सितंबर 1925 (विजयदशमी) को परमपूजनीय डॉ. हेडगेवार जी ने नागपुर में संघ की पहली शाखा शुरू की। संघ का मुख्य उद्देश्य था हिंदू समाज को संगठित करना और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए कार्यरत रहना । शाखा पद्धति के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, समर्पण व सेवा का भाव समाज में फैलाया गया । विभाजन के समय शरणार्थियों की सहायता, 1975-77 के आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए भूमिगत आंदोलन, और समय-समय पर लगे प्रतिबंधों को संघ ने साहसपूर्वक झेला। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया, जिससे लोकतांत्रिक अधिकार समाप्त हो गए, प्रेस पर सेंसरशिप लग गई और विरोधियों को जेल में डाल दिया गया ।यह कालखंड 21 महीने चला, जिसमें संविधान एवं नागरिक स्वतंत्रताओं का व्यापक हनन हुआ।आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा, फिर भी संघ के स्वयंसेवकों ने भूमिगत रहकर लोकतंत्र की रक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाई।संघ के हजारों स्वयंसेवक जेल गए और कई ने अपने जीवन की आहुति दी। संघ ने लोकजागरण और सत्याग्रह में मजबूत भूमिका निभाई।राम मंदिर आंदोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका ऐतिहासिक, संगठनात्मक और जागरणकारी रही है। राम जन्मभूमि मुक्ति के लिए चले कई दशक लंबे संघर्ष को संघ ने न केवल दिशा दी, बल्कि जन-जन की सहभागिता और एकता के लिए अभिनव कार्यक्रम भी चलाए।शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन को लेकर गहरा जनसंपर्क करेगा, जिनमें शामिल हैं:पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक समरसता,स्व आधारित व्यवस्था अर्थात आत्मनिर्भरता,कुटुंब प्रबोधन,नागरिक कर्तव्य। कार्यक्रम मे समाज के गणमान्य व्यक्ति श्री रमेश बंसल जी, राजेश पचौरी जी अन्य आगंतुक बंधु भी कार्यक्रम मे आये जिसमे राजेश पचौरी जी कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राजेश पचौरी जी ने सभी स्वयंसेवक बंधु को आशीर्वाद के रूप मे कहा कि मै आज पहले बार ही संघ के कार्यक्रम मे आया इतना अनुशासन संघ मे ही देखा। सभी स्वयंसेवक बंधु को विजयदशमी की शुभकामनायें देते हुए अपनी बात को समाप्त की। उसके बाद प्राथमिक स्कूल न 1 से पथ संचलन शुरू होकर हनुमान टीला, पुराना बाजार से पदम सिंह गेट, ढोरी मोहल्ला से न्यूशिवपुरी से पदम की पुलिया होकर प्राथमिक स्कूल न 1 पर समाप्ति हुयी कार्यक्रम मे संघ के 100 वर्ष की प्रदर्शनी लगाई गयी जिसे समाज के लोगो ने देखकर संघ के कार्यों की सराहना की। . कार्यक्रम मे माधव बस्ती के समस्त कार्यकर्त्ता रहे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












