Home » आज की ताजा खबर » हापुड़ में रेलिंग को तोड़ गंगा पुल पर लटकी रोडवेज बस, खतरे में 16 यात्रियों की जान

हापुड़ में रेलिंग को तोड़ गंगा पुल पर लटकी रोडवेज बस, खतरे में 16 यात्रियों की जान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 5 / अक्टूबर / 2025 :  दिल्ली जा रही रामपुर डिपो की रोडवेज बस ब्रजघाट में रेलिंग को तोड़कर गंगा पुल पर लटक गई। उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर हापुड़ जिले के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बस में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। पुल पर लटकी बस को उतारने में कई घंटे लगे गए। मामला शनिवार शाम करीब 5.30 बजे का बताया जा रहा है। बस में 16 यात्री सवार थे, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।  बस की रफ्तार अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ गया ब्रेक फेल होने या अचानक स्टीयरिंग लॉक होने की आशंका पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। यात्रियों को खिड़कियों से बाहर निकालकर सुरक्षित बाहर निकाला गया । क्रेन की मदद से बस को पुल से हटाया गया। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। बस चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया । हादसे के बाद सभी यात्रियों को अन्य बसों में शिफ्ट कर जिम कॉर्बेट पार्क के लिए रवाना कर दिया गया। टूरिस्टों को हल्की चोट आईं हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे का कारण ट्रक चालक को आई नींद की झपकी माना जा रहा है। हादसे के बाद सभी यात्रियों को अन्य बसों में स्थानांतरित कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment