बुलंदशहर : 14 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर में फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने तेवतिया स्वीट डेरी पर छापेमारी की और करीब 30 क्विंटल स्टार्च वाला रसगुल्ला बरामद किया। यह रसगुल्ला स्टार्च और केमिकल से बनाया जा रहा था।स्टार्च और केमिकल से मिलावटी बंगाली और काला रसगुल्ला बन रहा था। तेजतिया स्वीट डेरी पर डिपार्टमेंट की रेड में 30 क्विंटल सफेद और काले रसगुल्ले की खेप पकड़ी गई। जंक के डिब्बों में मिलावटी रसगुला पैक किया जा रहा था। इस दौरान मक्खियां और मच्छर भी मिलावटी रसगुल्लों में तैरते हुए पाए गए। फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की और रसगुल्ला प्लांट से 12 सैम्पल भी लिए। यह घटना बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित तेवतिया स्वीट डेरी की है।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












