बुलंदशहर : 15 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के अनूपशहर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह घटना दुगरऊ गांव के पास हुई। मृतक की पहचान सचिन (30) पुत्र मुकेश के रूप में हुई है, जबकि घायल किशन (30) पुत्र चंद्रपाल का इलाज जारी है। दोनों युवक सदरपुर सलेमपुर के निवासी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घायल किशन का इलाज जारी है, हालांकि उसे गंभीर चोटें नहीं आई हैं। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।अनूपशहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे का मामला संज्ञान में आया है, जिसमें एक युवक की मौत हुई है और दूसरा घायल है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












