Home » बुलंदशहर » खुर्जा के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ , देसी उत्पादों को मिल रही है प्राथमिकता

खुर्जा के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ , देसी उत्पादों को मिल रही है प्राथमिकता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 15 / अक्टूबर / 2025 :  खुर्जा के बाजारों में दिवाली से पहले ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसमें मेड इन इंडिया उत्पादों की मांग बढ़ी है। लोग चीनी सामानों से दूरी बनाकर भारतीय झालरों और मिट्टी के बर्तन जैसे देसी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ग्राहकों की भारी भीड़ दे रहे हैं। गांधी रोड, पदम सिंह गेट, कबाड़ी बाजार और बिंदा वाला चौक समेत अन्य बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़े वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश करने से रोका। कुम्हारों को भी काफी फायदा हुआ है, क्योंकि मिट्टी के करुए, बर्तन और दिए जैसे उत्पादों की मांग अधिक है। गांधी रोड पर दुकान लगाने वाले सुनीत ने बताया कि इस दिवाली पर भारतीय उत्पादों की जमकर खरीद हुई है। चीनी उत्पादों के बजाय भारतीय झालरों को प्राथमिकता दी गई। देसी उत्पादों की बढ़ती मांग से कुम्हारों को भी काफी फायदा हुआ।

 

 

 

 

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment