Home » मनोरंजन » बुलंदशहर में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख

बुलंदशहर में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के जहांगीरपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव रखेड़ा में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसान चरन सिंह ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से अचानक चिंगारी निकली और टूटे तार खेत में गिर गए। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई, जो देखते ही देखते आठ बीघा खेत में फैल गई। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने नलकूप और ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर रोष है और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment