बुलंदशहर : 3 / नवम्बर / 2025 : बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-34 पर गांव लालपुर में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जब घुड़चढ़ी के वक्त एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों को टक्कर मार दी। इस घटना में दूल्हा समेत नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












