बुलंदशहर : 3 / नवंबर / 2025 : बुलंदशहर में कांग्रेस नेता इशांक शर्मा के घर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और मां सरोज शर्मा और कामवाली को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने घर से साढ़े चार लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने लूट लिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह घटना कोतवाली से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित अनूपशहर में हुई है, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












