Home » आज की ताजा खबर » कानपुर में यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती ने रेलिंग पर चढ़कर गंगा नदी में लगाई छलांग

कानपुर में यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती ने रेलिंग पर चढ़कर गंगा नदी में लगाई छलांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 4 / नवंबर / 2025 : चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर माजरा निवासी संग्रह अमीन वेदप्रकाश बिजनौर के नजीबाबाद रोड स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में रहते हैं। उनकी 27 वर्षीय बेटी ललित रानी आईआईटी कानपुर से स्तानक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। अभी तक चयन नहीं हुआ था। उनकी बेटी ललित रानी ने बिजनौर में बैराज पुल से कूदकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। परिजनों के अनुसार, यूपीएससी में लगातार असफलता के कारण वह मानसिक तनाव में थीं। घटना के समय वह एक किशोरी के साथ पुल पर घूम रही थीं। ललिता ने अचानक रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी, जिससे किशोरी घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। 

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment