Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में युवा महोत्सव ‘उल्लास’ का शुभारंभ

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में युवा महोत्सव ‘उल्लास’ का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / नवंबर / 2025 :  एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय युवा महोत्सव “उल्लास” का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह, श्री रामअवतार सिंह, श्री डीसी गुप्ता कांटे वाले, श्रीमती ममता अग्रवाल, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज एवं परिषद प्रभारी डॉ. गीता सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में वेद मंत्रों की पावन ऋचाओं के साथ डॉ. मनु आर्या के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय की पत्रिका ‘शुभम’ सत्र 2024–25 का विमोचन मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह द्वारा किया गया।द्वितीय चरण में “भारत के अन्तरिक्ष में बढ़ते कदम” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती एकता चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के प्री-राउंड में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 10 छात्राएं पाँच टीमों — जुगनू, चन्द्रयान, रोहिणी, भास्कर एवं आर्यभट्ट के रूप में फाइनल राउंड में पहुंचीं। क्विज में अन्तरिक्ष विज्ञान से संबंधित विविध प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम आर्यभट्ट ने तथा द्वितीय स्थान टीम चन्द्रयान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. गीता सिंह के संयोजकत्व में छात्राओं ने इसरो की उपलब्धियों पर आधारित वर्किंग मॉडल भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां छात्राओं के शैक्षणिक व व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स का उदाहरण देते हुए छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर देश का नाम गौरवान्वित करने का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने कहा कि छात्राओं की अंतर्निहित प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद निरंतर विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इनका उद्देश्य छात्राओं को इसरो की गतिविधियों एवं अंतरिक्ष अभियानों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य, प्राध्यापकगण व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment