चौ. हरचंद सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को बताए करियर के टिप्स
खुर्जा। चौ.हरचंद सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को पिसावा के इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा के लिए कैरियर काउंसलिंग और पर्सनलिटी डेवलपमेंट के गुर सिखाए।
महाविद्यालय के सभागार में कार्यशाला का शुभारंभ कालेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यशाला में पिसावा के रवि स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि ए.के.गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट के पश्चात उच्च और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने से पूर्व संबंधित विषय की उपयोगिता क्षेत्र और अपनी क्षमता की परख करनी चाहिए। सोच समझ कर क्षमता के अनुसार निर्णय लेकर और विशेषज्ञ की सलाह लेने के उपरांत ही अपने कैरियर का चयन करना चाहिए।
कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में व्यावसायिक और कंप्यूटर शिक्षा का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। कंप्यूटर एप्लीकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अतिरिक्त अन्य नए कोर्सों की विद्यार्थियों को समुचित जानकारी होनी चाहिए।
अजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थी शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के गुर बताए। इस अवसर पर अनेक विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या रावत ने किया। इस अवसर पर दीपांशु चौधरी, अजय राघव, गौरव गौड़, अजय शर्मा, विवेक सक्सेना आदि शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।व्यक्तित्व विकास और करियर काउंसलिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

![]()
