Home » आज की ताजा खबर » उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 2 आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों के किये तबादले

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 2 आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों के किये तबादले

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश : 21 / नवंबर / 2025 :  यूपी में योगी सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें 2 आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।और उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। जल्द ही ये अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। आईएएस रमेश कुमार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर विशेष सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है। वहीं आईएएस शीलधर सिंह यादव को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, इटावा के उप जिलाधिकारी रह चुके हरी प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजा गया है। इस फेरबदल के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह प्रशासनिक सुधार और बेहतर कामकाज के लिए किया गया है। पीसीएस अधिकारियो में हरिप्रताप सिंह एसडीएम इटावा से एसडीएम यमुना एक्सप्रेसवे औधोगिक विकास प्राधिकरण , अरविन्द कुमार मिश्रा प्रतीक्षारत से एसडीएम नोएडा , विशाल सारस्वत नवनियुक्ति को एसडीएम प्रशिक्षण अम्बेडकर बनाया गया। स्वाति शुक्ला राजस्व परिषद् से उप निदेशक बाल विकास पुष्टाहार , प्रतीत त्रिपाठी राजस्व परिषद् से एसडीएम रामपुर , संतोष कुमार ओझा राजस्व परिषद् से एसडीएम मिर्जापुर , विवेक राजपूत राजस्व परिषद् से एसडीएम रायबरेली और प्रियंका एसडीएम बदायूं से एडीएम न्यायिक गौतमबुद्ध बनाई गयी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment