खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर कोहरे में आधा दर्जन वाहन टकराए, 10 यात्री घायल।
वाहनों के आपस में टकराने से हाईवे पर लगा जाम।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया,अरनिया थाना क्षेत्र में एनएच 91 पर हुआ हादसा।
जनपद बुलंदशहर स्तिथ खुर्जा के अरनियाँ थाना क्षेत्र में हाईवे पर घने कोहरे में आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। जिसके कारण वाहनों में सवार दस से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को अरनिया थाना पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची अरनिया थाना पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को वाहनों के बीच से निकलते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तथा थाना पुलिस क्रेन की मदद से हाईवे से वाहनों को हटाने में जुट गई है। हादसे के बाद अरनिया हाईवे पर दूर तक वाहनों की कतार लग गई थी। इस दौरान कोहरे के कारण पहले दिन हाईवे पर हादसा हुआ है।
घायलों का नाम व पता:-
1.किरण देवी पत्नी रणवीर सिंह निवासी ग्राम देव सैनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 60 वर्ष
2. शीला देवी पत्नी देवराज सिंह निवासी ग्राम देव सैनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 60 वर्ष
3. ओमवती देवी पत्नी सौदान सिंह उम्र करीब 70 वर्ष निवासी देव सैनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़
4. नितेश कुमार पुत्र नरेश यादव निवासी ग्राम दरियोरा थाना डोभी जनपद गया बिहार उम्र करीब 18 वर्ष
5. नरेश कुमार पुत्र हेमराज सिंह निवासी तिगरी गोल चक्कर थाना बिसरख जनपद गौतम बुद्ध नगर उम्र करीब 60 वर्ष
6. विवेक पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी उपरोक्त उम्र करीब 27 वर्ष
7. राहुल पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी उपरोक्त उम्र करीब 28 वर्ष नितिन कुमार
8. शाहिद पुत्र मुनीर निवासी सिंभावली जनपद हापुड़ उम्र करीब 50 वर्ष

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












