शिकारपुर : 18 / दिसंबर / 2025 : शिकारपुर थाना क्षेत्र के पालरा गांव के पास अचलपुर निवासी 25 वर्षीय गौरव पुत्र राम भूल का शव आज सुबह उस समय मिला जब बिजली विभाग के लोग लाइन खराब होने पर उसे देखने जा रहे थे अचानक नजर पड़ने पर एक युवक का शव पड़ा दिखाईं दिया ,जिसे देखकर पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो पता चला की गौरव पुत्र रामभूल रात में अपने घर वापस लौट रहा था और कोहरे के कारण किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई । थाना शिकारपुर पर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना में युवक की मौत का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












