उत्तर प्रदेश : 19 / दिसंबर / 2025 : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए वोटर सूची में 1.81 करोड़ नए नाम जुड़े हैं, जबकि 1.41 करोड़ नाम काटे गए हैं। इस तरह कुल 40.19 लाख वोटरों की बढ़ोतरी हुई है, जो कुल मतदाताओं का 3.27% है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चलाई थी। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 1.80 लाख वोटर बढ़े हैं, जबकि गोंडा में 1.62 लाख और सिद्धार्थनगर में 1.61 लाख वोटर बढ़े हैं। दूसरी ओर, गाजीपुर में सबसे ज्यादा 72 हजार वोटर घट गए हैं। फर्जी वोटिंग रोकने के लिए भी आयोग ने प्लान तैयार किया है। फाइनल वोटर लिस्ट 6 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि पुनरीक्षण के पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव के कुल मतदाता 12,29,50,052 थे। ये संख्या अब 12,69,69,610 हो गई है। मतदाता का नाम जोड़ने हटाने या अपडेट करने का काम ई-बीएलओ एप के माध्यम से किया गया है। इससे चुनाव में पारदर्शिता रहेगी। सबसे कम वोट कटने वाले जिलों में वाराणसी में 682, मैनपुरी में 72 हजार, महोबा में 20 हजार, कुशीनगर में 14 हजार और गाजीपुर में 72 हजार काटे गए।

![]()
