Home » राष्ट्रीय » मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और सीडीओ को दिये सख्त निर्देश

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और सीडीओ को दिये सख्त निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विकसित भारत- गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत- जी राम जी योजना के संबंध में 26 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शीतलहर से बचाव के सभी इंतजाम किए जाएं। किसी भी दशा में कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ न पाया जाए। मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग शीतलहर से बचाव के लिए किए गए इंतजामों, अलाव, रैन बसेरों की जानकारी दी जाए। नियमित निरीक्षण कर निराश्रितों व जरूरतमंदों को तत्काल रैन बसेरों तक पहुंचाएं। रैन बसेरों में सभी सुविधाएं जैसे बिस्तर, कंबल, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व स्वच्छता आदि उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्य सचिव ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं और हम निर्धारित लक्ष्यों से अधिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों तथा मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना की नियमित समीक्षा की जाए तथा समूहों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), बस स्टैंडों तथा विभिन्न कार्यालयों आदि सार्वजनिक स्थानों पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित ‘प्रेरणा कैंटीन’ खोली जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment