Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर में शिवम वर्मा की हत्या का शिकारपुर थाना पुलिस ने किया खुलासा , पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

बुलन्दशहर में शिवम वर्मा की हत्या का शिकारपुर थाना पुलिस ने किया खुलासा , पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 29 / दिसंबर / 2025 :  बुलन्दशहर में पुलिस ने शिवम वर्मा की हत्या का खुलासा कर दिया है। 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें विक्की उर्फ बब्लू भी शामिल है। पता चला है कि विक्की की पत्नी के शिवम के साथ अवैध संबंध थे, इसी वजह से विक्की ने शिवम की हत्या करवाई थी। पुलिस ने तमंचा, कारतुस और एक कार भी बरामद की है। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। बता दे कि बीते 21 नवंबर को शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित काली नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की टेटू के माध्यम से शिवम वर्मा के रूप में पहचान हुई थी। गिरफ्तार विक्की उर्फ बब्लू ने अपने साथियों को 3 लाख रुपये देकर शिवम की हत्या करवाई थी। बताया जा रहा है कि विक्की उर्फ बब्लू की पत्नी से म्रतक शिवम के अवैध संबंध थे। पुलिस 2 आरोपियों कि तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कि साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। फ़िलहाल विवेक और केशव दोनों आरोपी फरार है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment