Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप , पहले बच्ची का मुँह तकिये से दबाया फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट , तीसरी मंजिल से नीचे फेंकी मासूम की लाश

बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप , पहले बच्ची का मुँह तकिये से दबाया फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट , तीसरी मंजिल से नीचे फेंकी मासूम की लाश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 3 / जनवरी / 2025 :  बुलंदशहर में एक बड़ी घटना सामने आई। जहां 6 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी, तभी उसी बिल्डिंग में किराए पर रहने वाले दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और गैंगरेप किया। पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। आरोपियों की पहचान राजू और वीरू कश्यप के रूप में हुई है, जो बलरामपुर और लखीमपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। SSP दिनेश कुमार सिंह ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोनों आरोपियों को जल्दी से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश रहेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment